जय राम🙏जय जोहार साथियों
ग्राम मुरमुंदा के तालाब किनारे अवैध दुकान निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

डोंगरगढ़- विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुरमुंदा में वार्ड नंबर 2 सतनामी पारा निवासी मोहन बघेल द्वारा तालाब के सामने शासकीय भूमि पर बिना पंचायत की अनुमति के अवैध दुकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर तहसीलदार अमीय श्रीवास्तव द्वारा अतिक्रमणकारी को दो दिवस के भीतर निर्माण कार्य रोकने तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने निर्देशित किया गया। समय सीमा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर एवं अन्य संसाधनों की सहायता से शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़
Post Views: 358








