राजनांदगांव- जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 को सोमनी में, 1000 पदों पर होगी भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर की जाएगी भर्ती।

राजनांदगांव- जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 10 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय सोमनी राजनांदगांव परिसर में किया जाएगा। रोजगार मेला में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदकों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों को रोजगार मेला में निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।

उप संचालक रोजगार ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेला में विभिन्न नियोजक व कंपनियों द्वारा लगभग 954 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत अशरव फाउण्डेशन व अशरव सिक्यूरिटी एण्ड एच आर सर्विस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा एचआर एक्सीक्यूटिव के 5 पद, नर्सिंग असिस्टेंट के 100 पद, बेबी सीटर के 10 पद (केवल महिला), हाऊस कीपिंग स्टॉफ के 200 पद, एकाउंट एक्सीक्यूटिव के 5 पद, सिक्यूरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरूष) एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 25 पद (केवल पुरूष), पीएसआर लाईफ सॉलूशन द्वारा इन्श्योरेंन्स एडवाईजर के 50 पद, एनवीके आईटी सॉलूशन एण्ड सिक्यूरिटी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेशन के 50 पद एवं हेल्पर के 200 पद, वेदांता स्किल स्कूल लर्ननेट स्किल लिमिटेड द्वारा होटल मैनेजमेंट के 30 पद, सोलर सिस्टम इंस्टॉलर के 25 पद एवं फिटर के 20 पद, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड द्वारा एग्रीकल्चर ऑफिसर के 4 पद (केवल पुरूष), सेल्स ऑफिसर के 20 पद (केवल पुरूष) एवं सेल्स रिप्रेसेंटेटिव के 20 पद (केवल पुरूष), मोना इंटरप्राइजेस द्वारा मार्केटिंग एक्सीक्यूटिव के 10 पद (केवल पुरूष), ग्लोबल एचआर सॉलूशन एण्ड जॉब कन्सलटेंसी द्वारा असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी के 15 पद एवं डिप्टी एडवाईजर के 15 पद पर भर्ती की जाएगी।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!