जय राम🙏जय जोहार साथियों
कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की अवैध जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने की जा रही कार्रवाई।राजनांदगांव- कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में किसानों को सहकारी एवं निजी क्षेत्रों के माध्यम से आवश्यक मात्रा में उर्वरकों का सुगम, पारदर्शी एवं निर्धारित दर पर वितरण सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों की अवैध जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम परसबोड़ में खड़े ट्रक क्रमांक ओडी 17 एस 7676 की जांच की गई। ट्रक में बायो पोटाश 37 बैग, ग्रो सुपर दानेदार 160 बैग कुल 197 बैग खाद बिना किसी वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से पाया गया। पूछताछ करने पर ट्रक के वाहन चालक ने खाद संबलपुर ओडिशा से लेकर राजनांदगांव में खाली करने के संबंध में जानकारी दी। कृषि विभाग द्वारा खाद से भरे ट्रक को जप्त कर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सोमनी को सुपुर्द किया गया।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








