राजनांदगांव- तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान कल से।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान 28, 29 एवं 30 जून को। 0-5 वर्ष तक के कुल 111770 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा।

राजनांदगांव- जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान के संबंध में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पल्स पोलियो अभियान के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28, 29 एवं 30 जून 2026 को जिले के 0-5 वर्ष तक के कुल 111770 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलायी जाएगी। अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बूथ के माध्यम से पल्स पोलियो की खुराक बच्चों को पिलायी जायेगी तथा 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य कार्यकत्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर बच्चों को शत-प्रतिशत दवा पिलायी जाएगी। पोलियो की दवा पिलाने के लिए जिले में कुल 447 बूथ बनाए गए है। 89 सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 894 टीम का गठन किया गया है। 1788 बच्चों को वैक्सीनेट किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्ताओं तथा अन्य समाजिक संस्थाओं का विशेष योगदान हेतु समन्वयक किया गया है। पोलियो की दवा पिलाने से कोई भी बच्चा न छूटे इसके लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट भट्टों, मदरसों और छात्रावासों के लिए ट्रांजिट और मोबाइल टीमें भी गठित की गई हैं। शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में माईकिंग एवं दीवाल लेखन के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम एवं कंट्रोल रूम की स्थापना कर ली गयी है। जिसका मोबाइल नंबर 7744356770 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 0-5 वर्ष के सभी बच्चों के अभिभावकों से बूथ में पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की गई है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!