जनपद सभापति ने कांग्रेस पर परिक्रमा पथ के नाम पर ग्रामीणों को गुमराह करने का लगाया आरोप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ निर्माण के लिए ग्राम सभा ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है, परियोजना से किसान खुश हैं। कांग्रेसी ग्रामीण व शहरवासियों को ना करें गुमराह- तामेश्वर साहू

डोंगरगढ़- जनपद सभापति और मंडल महामंत्री मुसरा मुरमुन्दा तामेश्वर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कांग्रेस अपने शासनकाल में कोई भी बड़ा काम शहर/ग्रामीण क्षेत्र में नहीं कर पाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार डोंगरगढ़ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उस पर कांग्रेस पार्टी द्वारा रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

साहू ने कहा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय, गृहमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव सहित जिले एवं नगर के वरिष्ठ नेताओं का प्रयास रहा है की डोंगरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों का चौमुखी विकास हो। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में ग्राम कुरुभाटा एवं राजकट्टा शामिल होने से डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ निर्माण परियोजना को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है। धार्मिक, सामाजिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना से न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और स्थानीय नागरिकों को भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।

डोंगरगढ़ को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में विशेष पहचान प्राप्त है। यहां स्थित मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में प्रतिवर्ष चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दो भव्य मेलों का आयोजन होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु देशभर से पहुंचते हैं।

तामेश्वर साहू ने बताया कि ग्राम कुरुभाटा एवं राजकट्टा क्षेत्र में भी मेला जैसा वातावरण रहता है। शहरी सीमा छीरपानी एवं ग्राम कुरुभाटा खार पर प्रज्ञागिरी पर्वत में भगवान बुद्ध के अनुयायियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन भी प्रतिवर्ष होता है, जिसमें देश-विदेश से बौद्ध धर्मावलंबी शामिल होते हैं। इसके अलावा बाबा गुरु घासीदास धाम रावटी पहाड़ी में सतनाम समाज के अनुयायियों का लगातार आगमन बना रहता है। ग्रामीण क्षेत्र एवं डोंगरगढ़ की धार्मिक पहचान को और मजबूत बनाने में ग्राम राजकट्टा में स्थित चंद्रगिरी पर्वत व आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समाधि स्थली का भी महत्वपूर्ण योगदान है। यहां वर्षभर देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। साहू ने बताया इन सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को एक व्यवस्थित मार्ग से जोड़ने की मांग लंबे समय से हमारे ग्राम पंचायत एवं विभिन्न धार्मिक ट्रस्टों और सामाजिक संगठनों द्वारा की जाती रही है।

हमारे ग्राम पंचायत एवं जटाशंकर मंदिर ट्रस्ट, प्रज्ञागिरी ट्रस्ट, बाबा गुरु घासीदास धाम रावटी पहाड़ी समिति तथा जैन एवं बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों द्वारा विगत कई वर्षों से सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले परिक्रमा पथ के निर्माण की मांग शासन-प्रशासन के समक्ष रखी जाती रही है। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा व्यापक अध्ययन और सर्वेक्षण के बाद परियोजना को आगे बढ़ाया गया। परिक्रमा पथ निर्माण के लिए एलाइनमेंट तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं तत्कालीन मुख्य सचिव, कलेक्टरों तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा कई बार स्थल निरीक्षण किया गया।

प्रारंभिक चरण में पुराने मार्ग को चौड़ा करने पर विचार किया गया था, किंतु इससे भूमि अधिग्रहण और मुआवजा संबंधी व्यय100% अत्यधिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए नए एलाइनमेंट का चयन किया गया। इससे परियोजना को अधिक व्यवहारिक और जनहितकारी स्वरूप प्रदान किया गया। तामेश्वर साहू ने कहा चिचोला रोड से दूसरे छोर में तुमडीबोड रोड को जोड़ा गया है जिससे शहर के बाहर से ही वाहन का आना जाना हो सकेगा, जिस से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में दबाव कम होगा।

परियोजना को 18 मार्च 2025 को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद से राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं निगरानी में विभिन्न विभाग परियोजना को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि निर्माण कार्य में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित ट्रस्टों की भावनाओं और सुझावों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

प्रस्तावित परिक्रमा पथ के निर्माण से डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन, मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर, ग्राम गाजमर्रा भगवान जटाशंकर मंदिर, ग्राम राजकट्टा चंद्रगिरी आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की समाधि स्थली, ग्राम कुरुभाटा एवं छिरपानी प्रज्ञागिरी पर्वत, बाबा गुरु घासीदास धाम रावटी पहाड़ी, ग्राम कुरूभाटा हेलीपैड, ऊपर मंदिर पार्किंग, बधियाटोला मार्ग तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक पहुंच सुगम हो जाएगी। श्रद्धालु एक ही यात्रा में सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।

स्थानीय किसानों का मानना है कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी, कृषि उत्पादों के परिवहन में आसानी होगी तथा भूमि का महत्व भी बढ़ेगा। यही कारण है कि किसानों में इस परियोजना को लेकर खुशी का माहौल देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बेहतर सड़क संपर्क से रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि परिक्रमा पथ तैयार होने के बाद डोंगरगढ़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन के एक समेकित केंद्र के रूप में उभर सकता है। श्रद्धालुओं को पर्वत श्रृंखलाओं, प्राकृतिक सौंदर्य और क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का एक साथ दर्शन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही मार्ग के माध्यम से प्रसिद्ध श्री यंत्र स्थल के दर्शन और अवलोकन की सुविधा भी प्राप्त हो सकेगी।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार डोंगरगढ़ के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस नए मार्ग के बनने से ग्राम राजकट्टा, ग्राम कुरुभाटा, ग्राम गाजमर्रा, एवं डोंगरगढ़ शहर में व्यापार के नए अवसर खुलेंगे।

इस नए परिक्रमा पथ रोड से नवरात्र एवं धार्मिक पर्व के दौरान चिचोला रोड से सीधा बाहरी बाहर तुमडिबोड रोड मे वाहन बाहर निकल सकेंगे जिससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन जाम होने की समस्या खत्म होगी।

परिक्रमा पथ परियोजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी। वर्तमान में शासन-प्रशासन द्वारा पूरी पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे लोगों में परियोजना को लेकर सकारात्मक उम्मीदें बढ़ी हैं।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
1
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!