राजनांदगांव- जीवनदीप समिति के साधारण सभा हेतु सदस्य मनोनीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव- स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव के अनुमोदन पश्चात जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं में जीवनदीप समिति के साधारण सभा सदस्य के लिए गणमान्यजनों को जीवन दीप समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

जिला चिकित्सालय राजनांदगांव के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु गुरूमुख दास वाधवा, राजेश श्यामकर, भागचंद गिडिया, अरविंद सिन्हा, कांती कुमार फुले, आनंद साहू एवं संदीप भट्टाचार्य को सदस्य मनोनीत किया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु लक्ष्मण यदु, हेमंत साहू, कृष्णा तिवारी, महेश साहू, रामबिलास साहू, जनपद सदस्य डुमेश साहू को सदस्य मनोनीत किया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु विनोद बारले, नोहेन्द्र सिन्हा, गोविंद सेन, अजय ठाकुर, केदार साहू, जनपद सदस्य श्रीमती अश्वनी मुकेश साहू को सदस्य मनोनीत किया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु प्रफुल्ल जैन, गुलशन पटेल, संदीप जैन, श्रीमती कुन्ती आल्हा, राजेश दवे, हरिशंकर साहू, जनपद सदस्य विवेक मंडावी को सदस्य मनोनीत किया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु सुरेन्द्र सिंह बन्नोआना, महेन्द्र पटेल, महेन्द्र अग्रवाल, संतोष तिवारी, हरजीत सिंह अरोरा, जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा खरे, पार्षद हरिश मोडघरे को सदस्य मनोनीत किया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु सुरेन्द्र सिंह भाटिया, शिशुपाल साहू, स्वप्निल पटेल, सुरज डडसेना, राधेश्याम शर्मा, जनपद सदस्य उभेराम मंडावी, पार्षद टामेश कुंभकार को सदस्य मनोनीत किया गया है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!