डोंगरगढ़- वार्डवासियों ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की एसडीएम से।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, मोहल्लेवासियों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग

डोंगरगढ़- के बंगालीपारा के समस्त मोहल्लेवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डोंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपकर शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण की शिकायत की है। शिकायत में राजेन्द्र मिश्रा निवासी बंगालीपारा पर शासकीय भूमि एवं सड़क पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया गया है।
ज्ञापन के अनुसार, राजेंद्र मिश्रा द्वारा शासकीय सड़क के एक हिस्से पर अवैध रूप से मकान का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा मकान के सामने मंदिर का ढांचा खड़ा करने तथा मकान के पीछे स्थित शासकीय भूमि पर भी कब्जा कर निजी उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि शासन की पेयजल पाइपलाइन के ऊपर सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
मोहल्लेवासियों ने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2025 में भी उक्त निर्माण की जांच राजस्व विभाग द्वारा की गई थी। उस समय कथित अतिक्रमण हटाने के लिए मौखिक निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद निर्माण कार्य कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। अब दोबारा निर्माण शुरू किए जाने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
आवेदकों ने एसडीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!