जय राम🙏जय जोहार साथियों
होटल में बिक्री हेतु महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब 48 पौवा सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

गैंदाटोला- थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना गैंदाटोला क्षेत्र में अवैध गतिधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 07-08-2026 को गैंदाटोला पुलिस को ग्राम खपराभाठ के होटल में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर टिकेश अरकरा के होटल में छापामार कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा गया। होटल व आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी टिकेश कुमार अरकरा के कब्जे से 48 नग पौवा(180 ml) शीशी देशी दारू प्रीमियम डीलक्स सुपर संत्रा महाराष्ट्र निर्मित कुल 8.640 लीटर कीमत 3840 ₹ बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी टिकेश कुमार अरकरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
आरोपी- 1)टिकेश कुमार अरकरा पिता स्व0रामदेव अरकरा, उम्र- 39 साल पता- ग्राम ख्पराभाठ, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








