राजनांदगांव- अतिवृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, राहत की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- जिले में अतिवृष्टि से खेतों में जलभराव के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। प्रभावित किसान फसल क्षति के तत्काल सर्वे, उचित आकलन और शासन की ओर से क्षतिपूर्ति व फसल बीमा का लाभ मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। किसानों ने मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र सर्वे कराकर पात्र किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर ने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन करे और किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति एवं फसल बीमा का लाभ शीघ्र दिलाए।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!