राजनांदगांव- मोटरसाइकिल चोर और चोरी की गाड़ी खरीदने वाले 6 गिरफ्तार, 11 वाहन बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों 

डोंगरगढ़/राजनांदगांव- जिले में मोटरसाइकिल चोरी के मामलों पर राजनांदगांव पुलिस ने लगातार दो दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 चोरी की मोटरसाइकिल एवं स्कूटी बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई में 4 आरोपियों से 6 वाहन, जबकि साइबर सेल एवं बसंतपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आरोपियों से 7 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। बरामद वाहनों में एक्टिवा, एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो, शाइन सहित अन्य मोटरसाइकिल शामिल हैं। उक्त दोनों मामले में धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

🔴डोंगरगढ़ में 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 वाहन बरामद- डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरवर यादव उर्फ गोलू सहित अजय यादव, वासु मंडावी और आकाश यादव को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि गिरवर यादव लगातार मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी कर उन्हें ₹1,500, ₹2,000 और ₹5,000 तक में बेच रहा था। उसकी निशानदेही पर चोरी की एक्टिवा, एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो सहित अन्य वाहन बरामद किए गए। पुलिस रिमांड के दौरान दो अन्य चोरी के मामलों से संबंधित करीब ₹65 हजार कीमत की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। जांच में अजय यादव द्वारा चोरी की एक्टिवा ₹1,500 में, वासु मंडावी द्वारा एचएफ डीलक्स ₹5,000 में तथा आकाश यादव द्वारा पैशन प्रो ₹1,800 में बिना किसी रसीद या दस्तावेज के खरीदना पाया गया। चोरी की संपत्ति खरीदने एवं उसे छिपाने में सहयोग करने के आरोप में इनके खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

🔴बसंतपुर क्षेत्र में चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार: दूसरी कार्रवाई में साइबर सेल एवं थाना बसंतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर देवाशीष गजेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

जांच में चोरी की तीन मोटरसाइकिल बिलासपुर निवासी शेख अमीन को बेचने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने शेख अमीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल बरामद कीं। वहीं देवाशीष गजेन्द्र के कब्जे से चार मोटरसाइकिल, दो फर्जी आरसी और एक फर्जी नंबर प्लेट जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों में एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो, एसबी शाइन और होंडा शाइन सहित अन्य मोटरसाइकिल शामिल हैं। इन वाहनों की चोरी राजनांदगांव, बालोद एवं दुर्ग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से होना सामने आया है। प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों एवं चोरी की संपत्ति के संबंध में विवेचना जारी है।

डोंगरगढ़ थाना के गिरफ्तार आरोपी-

1)गिरवर यादव पिता राजाराम यादव, उम्र 26 साल, निवासी बजरंगपुर नवागांव, ओ.पी. चिखली, राजनांदगांव

2)अजय यादव पिता संतोष यादव, उम्र 38 साल, निवासी एक बत्ती पांच रास्ता, गौरा चौक, डोंगरगढ़, राजनांदगांव

3)वासु मंडावी पिता बहुर सिंह मंडावी, उम्र 20 साल, निवासी एक बत्ती पांच रास्ता, गौरा चौक, डोंगरगढ़, राजनांदगांव

4)आकाश यादव पिता शंकर यादव, उम्र 25 साल, निवासी बुधवारापारा, वार्ड नं. 14, डोंगरगढ़, राजनांदगांव

बसंतपुर थाना क्षेत्र के गिरफ्तार आरोपी-

1)देवाशीष गजेन्द्र, पिता- हेमंत कुमार गजेन्द्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी- परसतरई, थाना-अर्जुन्दा, जिला बालोद

2)शेख अमीन, पिता- गुलाम मोहम्मद, उम्र 33 वर्ष, निवासी- तिफरा देवनगर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!