राजनांदगांव- डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती रेल्वे परामर्श समिति DRUCC के सदस्य मनोनीत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी, डोंगरगढ़ और राजनांदगांव में बेहतर रेल सुविधाओं की उम्मीद

राजनांदगांव/डोंगरगढ़- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (DRUCC) में डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती को सदस्य मनोनीत किया गया है। राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर उन्हें 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं को रेलवे प्रशासन तक पहुंचाने की उम्मीद जगी है।

DRUCC रेलवे प्रशासन और रेल यात्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण परामर्श मंच है। इसके माध्यम से यात्री सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव, रेल सेवाओं में सुधार तथा रेलवे स्टेशनों के विकास से जुड़े मुद्दों पर सुझाव प्रस्तुत किए जा सकते हैं। डॉ. चक्रवर्ती के मनोनयन के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि डोंगरगढ़ और राजनांदगांव रेलवे स्टेशनों से संबंधित जनहित के मुद्दों को समिति के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।

डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी का विश्व प्रसिद्ध मंदिर, जैन धर्मावलम्बियों का प्रसिद्ध तीर्थ चंद्रगिरी राष्ट्रसंत आचार्य विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल, बौद्ध धर्मावलंबियों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल प्रज्ञागिरी को देखते हुए क्षेत्र के नागरिकों को नई ट्रेनों के ठहराव, अतिरिक्त रेल सेवाओं, बेहतर यात्री सुविधाओं तथा रेल संपर्क के विस्तार जैसे विषयों पर सकारात्मक पहल की अपेक्षा है। बेहतर रेल सुविधाओं से विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिल सकती है।

डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती के मनोनयन पर मित्र मंडल एवं नगर के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती, सरोजनी बंजारे, नगरपालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, नगरपालिका उपाध्यक्ष उमामहेश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौमित्र सोनी, अंशुलराज जैन, सरबजीत बन्नोआना, योगेश सन्नी अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, विवेक मोनू भंडारी, नवीन चोपड़ा और शिव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हैं।

नागरिकों ने आशा जताई कि डॉ. चक्रवर्ती अपने कार्यकाल में क्षेत्र की रेल संबंधी आवश्यकताओं और यात्रियों की समस्याओं को उचित मंच पर रखकर बेहतर रेल सुविधाओं के विकास में सकारात्मक योगदान देंगे।

विमल अग्रवाल

संपादक- डीजी न्यूज़

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!