जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़- धर्मनगरी डोंगरगढ़ में श्रीराम कृपा हॉस्पिटल का संचालन कर रहे डॉ. महेश तिवारी का 50 वर्ष की आयु में बीती रात हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने पूरे नगर वासियों सहित चिकित्सा जगत को स्तब्ध कर दिया।
डॉ. तिवारी का जन्म 26 नवंबर 1976 को हुआ था वे सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे उनका असामयिक निधन चिकित्सा जगत और नगरवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है।
डॉ तिवारी द्वारा 24 फरवरी 2019 से डोंगरगढ़ में श्रीराम कृपा हॉस्पिटल का सफल संचालन कर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा प्रदान कर नगर की लाइफ़ लाइन बन चुके थे। जिस समय देश कोरोना जैसी गंभीर महामारी से जूझ रहा था हर तरफ हाहाकार मची थी उस समय भी डॉ तिवारी नगरवासियों के लिए मसीहा बन कर खड़े रहे।
मिली जानकारी के अनुसार डॉ तिवारी का अंतिम संस्कार आज 25 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे छिरपानी मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन पर नगरवासियों एवं चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोकाकुल लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उनके परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़





