जय राम🙏जय जोहार साथियों
इंस्टाग्राम पर संपर्क कर नाबालिग से तीन साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।
अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
डोंगरगढ़- पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर साहू पिता इंदल साहू (31 वर्ष), निवासी ग्राम दीवानभेड़ी, चौंकी तुमड़ीबोड़ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क स्थापित किया और मिलने के लिए बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और कथित रूप से लगातार तीन वर्षों तक ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद 18 नवंबर को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
तुमड़ीबोड़ चौंकी प्रभारी धनीराम नारंगे के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में प्र.आर. लोकनाथ वर्मा, आरक्षक चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख, डिगम्बर सिदार एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
विमल अग्रवाल
संपादक- डीजी न्यूज़





