दिवाली मिलन- विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में 17 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में दिवाली मिलन समारोह, 17 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ।

डोंगरगढ़- विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में 25 नवंबर को लोधी भवन, डोंगरगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गमछा भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर 17 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें 10 पुरुष एवं 7 महिलाएं शामिल हैं। विधायक बघेल ने नवप्रवेशित सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ शहर अध्यक्ष हरीश भंडारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष पंचराम चंदेल सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला पदाधिकारियों, मंडल एवं सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग और सहभागिता से दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!