कांग्रेस राज में विधायक नहीं है सुरक्षित, खुज्जी विधायक पर हुआ जानलेवा हमला। जनता भगवान भरोसे ..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

राजनांदगाँव जिले की खुज्जी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्रीमती छन्नी साहु के ऊपर जानलेवा हमला।
खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोंधरा गाँव गई हुई थी जहाँ नशे में धुत्त युवक तनवीर खान,फारूख खान एवं अजय कुमार कंवर ने इस घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन युवकों ने विधायक के बाल खिंच गर्दन पर चाकू अड़ा दिया था। इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डोंगरगांव पुलिस ने आरोपी युवकों-

1)तनवीर खान पिता सैयबान खान, उम्र- 22 साल

2)फारूख खान पिता फरीद खान, उम्र- 35 साल

3)अजय कुमार कंवर पिता प्रताप सिंह कवंर, उम्र- 27 साल,

तीनों आरोपी ग्राम जोंधरा,थाना डोंगरगांव, जिला-राजनांदगाँव को गिरफ्तार कर धारा 151/107,116 जा0फौ0 का इस्तागासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया।

सवाल यह उठता है कि जब विधायक कार्यक्रम में गई थी तब पुलिस कहाँ थी? कैसे वो नशेड़ी युवक मंच तक पहुँचा?? और जिस राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक सुरक्षित नहीं वहाँ आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी ?

सवाल यह भी उठता है कि कहीं ये पार्टी की अंदरूनी कलह का संकेत तो नहीं?

विमल अग्रवाल✍

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!