गैंदाटोला- जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही-लगभग 4लाख नगदी सहित 34लाख का सामान जप्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????थाना गैंदाटोला जिला – राजनांदगावं छ0ग0 16/09/2023

????52 पत्ती के प्रेमियों को तरूण गांधी के क्रेशर प्लांट ग्राम हैदलकोडो से किया गया गिरफ्तार।

????नगदी रकम 4,00500₹ एवं 52 पत्ती ताश, 06 नग कार एवं 14 नग मोबाइल सहित कुल जुमला 33,60,500 किया गया जप्ती

????विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव अभिषेक मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा IUCAW राजनांदगाँव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व मे जिले में चलाये जा रहे अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16.09.2023 को थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर स्टाफ के साथ मुखबीर के बताए स्थान पर दबिश देकर क़मशः

1- प्रतीक कुमार ठाकुर के पास से 6000₹ एवं फड़ से 27000₹

2- राहुल गुप्ता पास से 5000 ₹ एवं फड़ से 26000 ₹

3- सौरभ सिंह पास से 7000 ₹ एवं फड़ से 25000 ₹

4- अमिताभ जैन पास से 15000₹ एवं फड़ से 40000 ₹

5- कुबेर वैष्णव पास से 8000₹ एवं फड़ से 20000₹

6- प्रमोद अग्रवाल पास से 9000₹ एवं फड़ से 25000₹

7- नरेश सोनकर पास से 7000₹ एवं फड़ से 25000₹

8- सौरभ सिंह पास से 6000₹ एवं फड़ से 21500₹

9- मुकेश कुमार पास से 5000₹ एवं फड़ से 26000₹,

10- राजु खान पास से 8000₹ एवं फड़ से 24000₹

11- योगेश कुमार जैन पास से 5000₹ एवं फड़ से 26000₹

12- जागेश्वर कुमार साहू पास से 5600₹ एवं फड़ से 28400₹

सभी आरोपियो के पास से कुल 86,600₹ एवं फड़ से 3,13,900₹ जुमला 4,00500₹ नगद एवं 52 पत्ती ताश, 13 नग टच स्क्रीन, 01 नग कीपेड मोबाईल कीमत 60,000 ₹ तथा घटना स्थल के आस पास 06 नग चार पहिया वाहन क्रमांक CG-28-8633, CG-08-AL-6753, CG-08-AX-0191, CG-08-AC-4281, CG-08-Z-6600 एवं CG-08-AA-1418 कीमत 29,00000₹ (उनतीस लाख), जुमला कीमती 33,60,500 ₹ (तैतीस लाख साठ हजार पांच सौ रूपये) तथा दरी को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि0 2002 की धारा 4 एवं 5 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामला दर्ज किया गया।सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय राजनांदगाँव मे पेश किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना गैंदाटोला के निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव, सउनि0 एस0एल0 कंवर प्र0आर0 577 लेवन कुमार ठाकुर आर0 735 दुर्योधन कोलियारे, 1520 हिरम चंद्रवंशी, 1545 श्रवण पैकरा 1293 कमलेश कुमार सहारे, 1611 हिरेन्द्र देशमुख एवं थाना स्टाप की अहम भूमिका रही।

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!