जय राम????जय जोहार साथियों
????डोंगरगढ़- तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव(मेला) 6 मार्च से 8मार्च 2024 तक।
????श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा 8मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नीचे बम्लेश्वरी मंदिर के समीप स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशेष श्रृंगार पूजन कर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव (मेले) का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी नीचे मंदिर मेला ग्राउंड में किया जाएगा।
????महाशिवरात्रि महोत्सव (मेला) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का विवरण-
6 मार्च 2024 बुधवार- गोंदिया की सुप्रसिद्ध गायक जोड़ी अरूण राकेश द्वारा जगराता एवं जबलपुर के कलाकारों द्वारा झांकी की प्रस्तुति।
7 मार्च 2024 गुरुवार- छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जसगीत गायक दुकालू यादव द्वारा जसगीत व भजन की प्रस्तुति।
8 मार्च 2024 शुक्रवार- छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक- कलाकार लोक गायिका अलका चंद्राकर द्वारा भजनों की प्रस्तुति।
????कार्यक्रम समय- संध्या 8 बजे से
????कार्यक्रम स्थल- नीचे बम्लेश्वरी मंदिर के समीप, मेला ग्राउन्ड
????आयोजक- श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति, डोंगरगढ़
उक्त जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी संजीव गोमास्ता ने महाशिवरात्रि महोत्सव (मेला) के अवसर पर आयोजित समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित हो कर आनंद लेने की अपील की है।
विमल अग्रवाल✍संपादक
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







