डोंगरगढ़- आगामी होली त्यौहार एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही में 10 गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़ 18/03/2024

????आगामी होली त्यौहार शांतिपूर्ण मनाये जाने एवं लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुये डोंगरगढ़ के आदतन व निगरानी बदमाश/हुड़दंगियों पर डोंगरगढ़ थाना की कार्यवाही।

धारा 151 जा0फौ0 के तहत 10 प्रकरणों पर 10 व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही।

धारा- 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत 02 प्रकरण में कार्यवाही कर कुल 12.750 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त।

02 गिरफ्तारी वारंटी को पकड़कर किया गया न्यायालय पेश

????आगामी होली त्यौहार व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा द्वारा क्षेत्र में अपराध के रोकथाम हेतु एवं अगामी होली त्यौहार एवं लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र में अपने टीम के साथ लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। शहर में आम जनता शांति एवं सौहाद्रपूर्ण होली त्यौहार मना सके एवं अगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये शहर के आदतन बदमाश/निगरानी बदमाश/गुंडा बदमाश/हुडदंगियों एवं हमेशा मारपीट लड़ाई-झगडे़ में संलिप्त रहने वाले 10 व्यक्तियों को धर पकड़कर परेड कराया गया एवं बदमाशों के विरूध्द, प्रतिबंधित हेतु धारा 151/107,116(3) जा.फौ.की कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया।

????आरोपी राजू बुधारू घिलो पिता बुधारू घिलो उम्र- 27 साल, निवासी ग्राम गाजमर्रा थाना डोंगरगढ़ को रेलवे चौंक डोंगरगढ़ के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़कर आरोपी के कब्जे से 08 बोतल गोल्डन गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल मात्रा- 6 लीटर किमत- 3200/-रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 34(2) आबकारी एक्ट एवं आरोपी खेमचंद चन्द्रवंशी पिता बिन्दु चन्द्रवंशी उम्र- 32 साल निवासी लमानिनभाठा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगाँव छ0ग0 को लमानिनभांठा मेन रोड पास अवैध रूप से 09 बोतल BESTO RARE WHISKY शराब कुल मात्रा- 6.750 लीटर किमत- 3600/-रू0 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!