डोंगरगढ़-चोरों के हौसले बुलंद, शिव मंदिर में दूसरी बार चोरी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????क्या बोलती पब्लिक– बोले तो तकलीफ और ना बोले तो भी तकलीफ…
????धर्मनगरी डोंगरगढ़ में अधर्म का बोलबाला, भगवान का दरबार भी चोरों से सुरक्षित नहीं।

????होली धुलेंडी पर्व 25 मार्च की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने कालकापारा रेलवे स्टेशन के पास पीपल वृक्ष के नीचे स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में तांबे का नाग देवता की मूर्ति एवं तांबे की जलहरी(गंजी)चोरी कर ले गए।

????उक्त जानकारी देते हुए नर्मदेश्वर महादेव महिला समिति, कालकापारा की सदस्य अर्चना यादव ने बताया कि पूर्व में भी इस मंदिर में चोरी हो चुकी है जिसकी शिकायत भी डोंगरगढ़ थाना में की गई थी लेकिन आरोपी अब तक नहीं पकड़ाए।
????बार बार अज्ञात चोरों द्वारा हिंदू धर्मस्थलों को निशाना बनाए जाने से नर्मदेश्वर महिला समिति एवं मोहल्लेवासियों में आक्रोश का माहौल है।
????मोहल्लेवासियों द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सूचना देने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। पुलिस मामले की विवेचना में लगी है।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!