डोंगरगढ़–प्राचार्य प्रकाश यादव चौंथी बार माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य मनोनीत।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्यों की सूची जारी।

????सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ के प्राचार्य श्री प्रकाश यादव को चौंथी बार माध्यमिक शिक्षा मंडल का सदस्य बनाये जाने से नगर में हर्ष का माहौल।

????उल्लेखनीय है कि श्री यादव विगत 38 वर्षों से सरस्वती शिशु मंदिर में सेवारत हैं एवं 24 वर्षों से प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं। साथ ही सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रांतीय परीक्षा समिति के सदस्य एवं नई शिक्षा नीति 2020 के सेकंडरी स्टेज के प्रांत संयोजक भी हैं। श्री यादव हाल ही में हरियाणा के रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में भी सम्मिलित हुए थे। श्री यादव पूर्व में बोर्ड के सदस्य रहते हुए राजनांदगांव जिले के ग्राम ढ़ारा, मड़ियान, फकरूटोला, अंडी, आसरा, बुचाटोला, आदि जगहों पर परीक्षा केंद्रों का निर्माण करवाया जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा देने में सुविधा मिली।
????समाज में परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम शिक्षा है, ऐसा मानकर शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अनुकरणीय कार्य करने वाले श्री यादव को चौंथी बार माध्यमिक शिक्षा मंडल का सदस्य बनाए जाने पर समस्त सरस्वती शिशु मंदिर परिवार, पूर्व छात्र परिषद एवं नगरवासियों ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!