जय राम????जय जोहार साथियों
????खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गातापार कला में यात्री प्रतीक्षालय उपेक्षा का शिकार।
????मुड़िया मोहारा से ठेलकाडीह जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग में स्थित ग्राम पंचायत गातापार कला का मुख्य चौराहा जो कि सिरसाही,शिकारीटोला, आदि गांवों के लोगों के लिए एक जंक्शन की तरह है। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं उसके बाद भी यात्री प्रतीक्षालय में अव्यवस्था इस कदर हावी है कि यहां इंसान नहीं आवारा पशुओं का जमावड़ा लगे रहता है। प्रतीक्षालय के अंदर और बाहर चारों तरफ गंदगी फैली है जिससे यहां बैठना तो दूर खड़े रहना भी मुश्किल है।
????ग्रामीणों ने बताया की पूर्व में यात्री प्रतीक्षालय के स्थान पर “जय स्तंभ” चौंक था जिसे पूर्व सरपंच के कार्यकाल में तोड़ दिया गया था। आज आज़ादी का प्रतिक जय स्तंभ भी उपेक्षा का शिकार होते लोगों के पैरों तले रौंदा जा रहा है और जय स्तंभ के अवशेषों पर बना यात्री प्रतीक्षालय भी आम जनता को दुत्कारता आवारा पशुओं का ठिकाना बन गया है।

????डीजी न्यूज़ से चर्चा में ग्रामीणों ने बताया कि विगत तीन चार वर्षों से प्रतीक्षालय की स्थिति इसी तरह शर्मनाक है जिसकी सुध लेने की फुर्सत पंचायत को नहीं है।
????पंचायत की कारगुज़ारी का एक और मामला यात्री प्रतीक्षालय के स्थान पर सुलभ शौचालय ना बनाकर गांव से 1–2 किलोमीटर दूर मुक्तिधाम में सुलभ शौचालय बनाया गया है जिसका आम जनता को कोई लाभ नहीं है।
????उक्त मामलों को लेकर डीजी न्यूज़ ने गातापार कला के सरपंच प्रतिनिधि चुम्मन वर्मा से बात करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल







