जय राम????जय जोहार साथियों
थाना-बसंतपुर(राजनांदगांव) 09/08/2024
????देशी शराब भठ्ठी से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब कोचियों को शराब उपलब्ध कराने वाला मैनेजर गिरफ्तार।
????आरोपी मैनेजर, गोलू ढ़ीमर के लिए बड़ी मात्रा मे देशी शराब उपलब्ध कराता था।
????आरोपी मैनेजर परमानंद साहू ऊर्फ पिंटु पिता राजेश साहू उम्र 32 साल निवासी पेण्ड्री वार्ड नं0 02 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव।
????थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन के कुशल मार्गदर्शन पर शहर में हो रहे अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम एवं सायबर टीम एवं बसंतपुर पुलिस के द्वारा मुखबिर सूचना पर आदतन अपराधी नंदलाल ढ़ीमर पिता लक्ष्मीनाथ ढ़ीमर उम्र 20 साल निवासी दुर्गा चौंक शिव मंदिर के पास बांसपाई पारा थाना बसंतपुर को शराब की अवैध बिक्री हेतु परिवहन करते मुखबीर सूचना पर गौरव पथ अस्पताल कालोनी, पानी टंकी के पास मेन रोड में आरोपी के पास से कुल 249 पौव्वा देशी मदिरा शराब कुल 44.820 लीटर कीमत 22,410 रूपये एवं एक नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक CG 08 AN 0746 कीमत 40,000 रूपये तथा आरोपी द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल ONE PLUS कीमत 15000 रुपए कुल कीमत 77,410 रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त किया गया है। अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु शराब मंगाने वाले कोचिया एवं शासकीय देशी शराब दुकान से अवैध तरीके से शराब दिलाने वाले मैनेजर परमानंद साहू ऊर्फ पिंटु घटना दिनांक से फरार था जिसे मुखबीर की सूचना के आधार पर पकड़ कर पुछताछ किया गया जो अपराध में संलिप्त होना कबुलने एवं गोलू ढ़ीमर को बड़ी मात्रा में शराब उपलब्ध कराना स्वीकार किया। मामले में देशी शराब भट्ठी के मैनेजर परमानंद साहू ऊर्फ पिंटु पिता राजेश साहू उम्र 32 साल निवासी पेण्ड्री वार्ड नं0 02 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी गोलू ढ़ीमर घटना के बाद से फरार है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल








