डोंगरगढ़- 40 वर्षों से निगरानी बदमाश पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला निगरानी बदमाश बाबा उर्फ अली बख्श गिरफ्तार।

🔷आरोपी वर्ष 1985 से थाना डोंगरगढ़ में निगरानी बदमाश है।

🔴डोंगरगढ़- दिनांक- 20.08.2025 को आरोपी बाबा उर्फ अलीबख्श पिता रसूल बख्श उम्र- 58 साल निवासी डोंगरगढ़ क्षेत्र जिला राजनांदगांव द्वारा नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत, छेड़छाड़ किया है एवं अश्लील गाली-गलौज किया है की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में धारा- 75(1)(पअ), 296 बीएनएस एवं 08 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी डोंगरगढ़ द्वारा अपने टीम के साथ घटना के बाद से फरार आरोपी बाबा उर्फ अलीबख्श की तलाश कर एफ.आई.आर दर्ज होने के 18 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी थाना डोंगरगढ़ का निगरानी बदमाश है जिसे दिनांक- 27.03.1985 से निगरानी बदमाश में लाया गया है। आरोपी के विरूद्ध जिला दुर्ग से लेकर जिला राजनांदगांव तक चोरी, नकबजनी, लूट, छेड़छाड़ जैसे विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध है साथ ही विभिन्न प्रतिबंधात्मक धाराओं से प्रतिबंधित भी किया जा चुका है। लेकिन बदमाश अपने आदत में कोई सुधार नहीं ला रहा है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

1
1
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!