जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷नवरात्र के दूसरे दिन पदयात्री युवती की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की खबर ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया।
🔷प्राथमिक जांच में जिस वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया उसने बताया कि वाहन मालिक के कहने पर मुख्य आरोपी को बचाने स्वयं को आरोपी बताया।
🔷आरोपी वाहन चालक विधि से संघर्षरत बालक अभी भी फरार।
🔴राजनांदगांव- कुमारी महिमा साहू उम्र 21 वर्ष निवासी घासीदास नगर हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, थाना जामुल, जिला दुर्ग, अपने 7 मित्रों के साथ डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकली थी। ग्राम मनकी, खंडेलवाल बांस डिपो के सामने राजनांदगांव-दुर्ग जीई रोड पर महिंद्रा थार क्रमांक सीजी 04 क्यूसी 8007 (गाड़ी मालिक रजत सिंह) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए एक्सीडेंट किया। इसमें महिमा साहू को गंभीर चोट आई और उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस पर अपराध क्रमांक 220/2025, धारा 106 बी.एन.एस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वाहन महिंद्रा थार क्रमांक सीजी 04 क्यूसी 8007 को वाहन मालिक रजत सिंह से जप्त किया गया है, वाहन मालिक ने जानबूझकर मुख्य ड्राइवर को बचाने के उद्देश्य से गलत ड्राइवर राजू कुमार धुर्वे को पुलिस के समक्ष पेश किया। ड्राइवर से घटना के संबद्ध में पूछताछ करने पर सही बताया और घटना में शामिल नहीं होना बताया है एवं मुख्य आरोपी ड्राइवर को बचाने के लिए अपने आप को आरोपी बताया, विवेचना में पाया गया कि ड्राइवर जो कि विधि से संघर्षरत बालक है जिसे वाहन मालिक रजत सिंह ने नयन सिंह के माध्यम से वाहन उपलब्ध करवाया था, जो प्रथम दृष्टया वाहन मालिक रजत सिंह, और नयन सिंह एवं राजू कुमार धुर्वे को पुलिस हिरासत में लेकर उनके ऊपर साक्ष्य छुपाने और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा मुख्य वाहन चालक जो कि विधि से संघर्षरत बालक है जो फरार है पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
उक्त घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश के साथ ही सुरक्षा को लेकर चिंता भी है। मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने प्रदेश के कोने कोने से श्रद्धालु पदयात्रा कर डोंगरगढ़ आते हैं ऐसे में पदयात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








