राजनांदगांव/छुरिया- महतारी एक्सप्रेस में 16 पेटी संतरी के साथ अंतर्राज्यीय शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????थाना छुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई– महतारी एक्सप्रेस में 16 पेटी अवैध महाराष्ट्र निर्मित शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

????शराब की कीमत 53,760 ₹ एवं वाहन की कीमत 6 लाख ₹ सहित कुल 6,53,760 ₹ का माल जप्त।

????छुरिया- नवदुर्गा पर्व के मद्देनज़र शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना छुरिया पुलिस 28/09/2025 को ग्राम पैरीटोला-बम्हनी क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना हुई थी। इस दौरान ग्राम पैरीटोला में मुखबीर की सूचना पर महाराष्ट्र काकोड़ी से देशी शराब को महतारी एक्सप्रेस बोलेरो वाहन में भरकर कल्लूबंजारी से छुरिया की ओर लाते समय बम्हनी मेन रोड, पडरामटोला मोड़ के पास नाकाबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CP 3015 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी: इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू, पिता– मानिक साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी– कल्लुटोला (साल्हेटोला), थाना छुरिया के कब्जे से कुल 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (संत्री प्रीमियम डीलक्स) बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 पौवा तथा प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था। कुल मात्रा– 138.240 लीटर, कीमत– 53,760 ₹ साथ ही प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CP 3015, कीमत लगभग 6,00,000 ₹ सहित कुल 6,53,760 ₹ का माल जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!