डोंगरगढ़- कई एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद, किसान हुए परेशान।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷अधिक वर्षा से कई एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद।

🔴डोंगरगढ़- विकासखंड अंतर्गत ग्राम सहसपुर (जारवाही) के किसानों ने डीजी न्यूज़ से संपर्क कर बताया कि बीते दिनों अधिक वर्षा होने से गांव के अधिकांश किसानों की धान की खड़ी फसल सो गई एवं खेतों में काटकर रखी फसल भी बर्बाद हो गई जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनके सामने भीषण आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

इस संबंध में डीजी न्यूज़ ने कृषि विकास अधिकारी जीवन चंद्रवंशी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। डीजी न्यूज़ ने किसानों को क्षतिपूर्ति हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अधिसूचित बीमा कंपनी ‘एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी’ के टोल फ्री नंबर 14447 में शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई।

कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा करवाने वाले गैर ऋणी व ऋणी कृषकों को बारिश व आपदा से फसल कटाई के 14 दिवस तक खेत में पड़ी कटाई उपरांत फसल खराब होने की दशा में टोल फ्री नंबर 14447 या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप या पीएमएफबीवाय वाट्सएप चेटबोट 7065514447 पर शिकायत 72 घंटे के भीतर दर्ज कराने की अपील की गई है। जिससे कंपनी द्वारा खराब फसल का निर्धारित समय में सर्वे किया जा सके और किसान को उचित मुआवजा प्राप्त हो सके।

🔴कैसे करें शिकायत-

कृषक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप चौट बॉट नंबर 7065514447 पर मैसेज कर सीधे ही फसल खराब की शिकायत दर्ज करवा सकते है। किसान कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल कर आधार कार्ड नंबर से फसल खराब की शिकायत दर्ज करवा सकते है। ऋणी कृषक जिस बैंक से केसीसी उठा रखा है, उस बैंक शाखा से पॉलिसी नंबर प्राप्त कर खराब फसल की शिकायत दर्ज करवाए जबकि ऋणी व गैर ऋणी कृषक पीएमएफबीवाय पोर्टल पर फार्मर कॉर्नर ऑप्शन पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अपने पॉलिसी नंबर का पता कर खराब फसल की शिकायत दर्ज करा सकते है। कृषक पीएमएफबीवाय फसल बीमा ऐप पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन कर फसल खराब की शिकायत दर्ज करवा सकते है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!