जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला चंद घण्टों में गिरफ्तार।

🔷थाना प्रभारी का वर्दी पहनकर कई क्षेत्रों में धोखाधड़ी कर वारदात को दिया था अंजाम।
🔷छुईखदान पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।
🔴केसीजी- प्रार्थी सुखउ राम नेताम समलाल नेताम उम्र 55 साल जाति गोंड़ निवासी ग्राम छिंदारी थाना छुईखदान जिला केसीजी के बेटे धनेश्वर नेताम का पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर गुप्तेश्वर तिवारी उर्फ जी.पी.पाण्डे पिता स्व0 प्रकाश तिवारी उम्र 28 साल चंगुर्दा थाना गातापार जिला केसीजी (छ0ग0) के द्वारा अलग-अलग समय पर कुल 1,06,000 ₹ की ठगी किया था की शिकायत पर थाना छुईखदान में अपराध पंजीबध्द कर पुलिस की तत्परता से आरोपी गुप्तेश्वर तिवारी की तलाश कर उसे पकड़ा गया, पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने थाना बोरतालाब जिला राजनांदगांव एवं थाना मोहगांव क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी खाकी वर्दी, एक जोड़ी काॅम्बेड वर्दी जिसके जेब पर चिपकने वाला नेम प्लेट जिसमें अंग्रेजी में जी0पी0 तिवारी लिखा है तथा इसके उपर छ0ग0 पुलिस का मोनो लगा है एवं बांये हिस्से में नीले रंग का लेनयार्ड लगा है, एक लाल रंग का चमड़ा का नया बेल्ट जिस पर छ0ग0 पुलिस का मोनो लगा है, एक जोड़ी तीन स्टार वाला काॅम्बेड फ्लैफ जिस पर छ0ग0 पुलिस लिखा है तथा दोनों पर तीन-तीन स्टार बना हुआ है, एक तीन स्टार वाला फ्लैफ जिसका स्टील का छ0ग0 पुलिस का मोनो, एक रीबन प्लेट प्लास्टिक का, एक एंड्रायेड मोबाईल एवं नगदी रकम को जप्त किया गया इस प्रकार से पुलिस की तत्परता से पुलिस की छवि को धुमिल करने वाले नकली पुलिस को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया एवं आदेशानुसार उपजेल सलोनी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








