राजनांदगांव- राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषयांतर्गत संगोष्ठी का आयोजन।

????राजनांदगांव-राष्ट्र सेविका समिति राजनांदगांव विभाग द्वारा कल दिनांक 16.11.2025 को स्थानीय गायत्री विद्यापीठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन में प्रबुद्ध महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वस्तुत: इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापक लक्ष्मीबाई केलकर जी जिन्हें आदर पूर्वक मौसी जी का संबोधन समर्पित है, उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनका स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति उनकी सोच और समर्पण के भाव को जन आंदोलन बनाना है। मूल रूप से राष्ट्र के प्रति निर्लिप्त भाव से सेवा और समर्पण का विचार जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा राष्ट्र सेविका समिति ने उठाया है। आमंत्रित अतिथियों द्वारा भारत माता एवं मौसी जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्र सेविका समिति छत्तीसगढ़ की प्रांत संपर्क प्रमुख मीना नशीने दीदी रायपुर से उपस्थित हुई। आमंत्रित अतिथियों में रूपम सोनछत्रा जी (सी.ए), डॉ. सुनीता सोनी जी, रेखा साहू जी एवं भारती गौते जी ने कार्यक्रम के विषय में रुचि प्रदर्शित करते हुए अपने विचार साझा किये।

मुख्य वक्ता की आसंदी से बोलते हुए राष्ट्र सेविका समिति छत्तीसगढ़ प्रांत की संपर्क प्रमुख मीना नशीने दीदी ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि समाज में महिलाओं की बहु आयामी भूमिका है। परिवार, समाज, राजनीति, शिक्षा और विज्ञान सभी क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। पारिवारिक स्थिरता, संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं को एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का दायित्व मातृशक्ति अनायास ही निभाती है। आर्थिक सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रीय विकास में महिलाओं के प्रयासों का बहुत योगदान है।

अंत में सभी आमंत्रित अतिथियों एवं वक्ताओं के साथ-साथ कार्यक्रम के आयोजन में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए डॉक्टर उषा मिश्रा नगर कार्यवाहिका, राजनांदगांव विभाग द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

5
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!