भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुणे में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में राजनांदगांव के 5 शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का मान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- गणित एवं विज्ञान शिक्षण की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) पुणे में राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस विशेष कार्यशाला में भाग लेने के लिए समग्र शिक्षा के माध्यम से छ.ग.से 100 शिक्षकों का चयन किया गया तथा प्रत्येक जिले से 5-5 शिक्षक चयनित हुए। राजनांदगांव जिले से चयनित शिक्षकों में चित्रमाला राठी छुरिया से, डॉ.माधुरी एंथोनी डोंगरगांव से, किरण नरेडी डोंगरगढ़ से, विकाश हरिहारनो तथा बलराम बांधे राजनांदगांव से सम्मिलित हुए।

कार्यशाला में विज्ञान विषय के अंतर्गत ध्वनि, प्रकाश, सौरमंडल, वायु, तरंग आदि विषयों को टी.एल.एम.(टीचिंग लर्निंग मटेरियल)के माध्यम से रोचक तरीके से समझाया गया। साथ ही प्रयोगात्मक गतिविधियों और खेल आधारित शिक्षण पद्धति से गणित एवं विज्ञान के जटिल तथ्यों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। खेल-खेल में विज्ञान और गणित सीखना सभी शिक्षकों के लिए उपयोगी रहा। सभी को नए अनुभव प्राप्त हुए। इस प्रशिक्षण से शिक्षकों को आधुनिक और नवाचार पूर्ण शिक्षण तकनीकों की जानकारी मिली, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण में विशेष रूप से बताया गया कि गणित और विज्ञान को केवल सूत्रों तक सीमित न रखकर व्यवहारिक ज्ञान से जोड़कर पढ़ाया जाए ताकि विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि और समझ दोनों ही विकसित हो सके। जटिल विषयों को प्रयोग और गतिविधि आधारित तरीके से पढ़ाने से और विज्ञान को पाठयपुस्तक तक सीमित न रखते हुए प्रयोगात्मक और अनुभवात्मक शिक्षण पर जोर देने की आवश्यकता बताई गई।

सभी शिक्षक प्रतिभागियों को IISER पुणे की साइंस गैलरी एवं आधुनिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण भी कराया गया जिससे उन्हें प्रयोगात्मक अधिगम की व्यवहारिक समझ प्राप्त हुई। इस अनुभव ने शिक्षकों को नवाचार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को डिजिटल टूल्स, शैक्षणिक ऐप, कम लागत में उपलब्ध सामग्री से शिक्षण अधिगम सामग्री तैयार करने के तरीके समझाए गए ताकि सीमित संसाधन होने पर भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण बच्चे ग्रहण कर सके।

प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव प्रवास सिंह बघेल, डीएमसी. सतीश व्यौहारे, जीएपीसी. पी.आर.झाड़े, बीईओ छुरिया प्रशांत चित्वर्तकर, बीईओ डोंगरगांव रोहित पात्रे, बीईओ डोंगरगढ़ श्रीनिवास मिश्रा, बीईओ राजनांदगांव राजूराम झाड़े सहित समस्त अधिकारियों एवं संस्थाप्रमुखों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जिले के शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नताव्यक्त करते हुए कहा कि यह अनुभव जिले के अन्य विद्यालय के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा। यह प्रशिक्षण न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जिले के शिक्षा स्तर को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!