15 फर्जी सिम से 32 ऑनलाइन फ्रॉड, ऑपरेटर भेजा गया जेल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- पुलिस ने एक फर्जी सिम जारी करने वाले पीओएस आपरेटर को भेजा जेल। आरोपी संतोष कुमार देवांगन पिता स्व. कृष्ण राम देवांगन, उम्र 30 वर्ष, निवासी दुर्गा टाकिज के पीछे, राजनांदगांव जो कि महावीर चौंक स्थित एक संचार केंद्र में पीओएस के रूप में कार्यरत था ने 15 फर्जी सिम जारी किए थे, जिनका उपयोग विभिन्न राज्यों में 32 ऑनलाइन फ्रॉड में किया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध तरीके से मोबाईल सिम जारी कर इसका उपयोग सायबर फ्रॉड करने वालों को उपलब्ध कराने वाले पर प्रभावी अंकुश लगाने कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की। आरोपी को बीएनएस, आईटी एक्ट के धाराओं सहित दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 42(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।

आरोपी द्वारा जारी सिम से विभिन्न राज्यों जैसे आंध्रप्रदेश, बिहार, केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना में साइबर ठगी की 32 शिकायतें दर्ज हैं।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!