राजनांदगांव- शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- यातायात प्रभारी नवरत्न कश्यप के नेतृत्व में आगामी होली पर्व को देखते हुए शहर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। यातायात प्रभारी ने बताया कि शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर न्यूनतम ₹10,000/- या उससे अधिक जुर्माने का प्रावधान है।

यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और आउटर क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर ब्रेथ एनालाइज़र मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। निर्धारित सीमा से अधिक अल्कोहल पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई और अन्य वैधानिक कार्यवाही की गई। वर्ष 2026 में अब तक शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 46 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

राजनांदगांव पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घर से निकलते समय अपने परिवार के बारे में विचार करें तथा शराब सेवन कर वाहन न चलाएं और सुरक्षित वापस घर जाए। त्यौहार के अवसर पर उल्लास एवं उत्साह के बीच किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकना पुलिस की प्राथमिकता है। शराब का सेवन कर वाहन चलाने से चालक की निर्णय क्षमता एवं प्रतिक्रिया समय प्रभावित होता है, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। यह लापरवाही न केवल चालक, बल्कि अन्य राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है। इसलिए सुरक्षित परिवहन के विकल्प अपनाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

यातायात पुलिस नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण में संपन्न हो सके।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!