डोंगरगढ़- प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर दुकानदारों पर लगाया गया अर्थदण्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा माँ बम्लेश्वरी मंदिर परिसर क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग के आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़, नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान 12 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पाया गया। दुकानदारों के विरूद्ध न्यूनतम जुर्माने की कार्रवाई करते हुए कुल 2500 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया तथा लगभग 10 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गई। दुकानदारों को दुकान पर पॉलीथिन का उपयोग, बिक्री एवं भंडारण नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए तथा पॉलीथिन का उपयोग करते पाए जाने पर भारी अर्थदण्ड के साथ कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। इस दौरान दुकानदारों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ नगर के लिए पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील की गई।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!