डोंगरगढ़- शहर भाजपा मंडल की कमान सौमित्र सोनी को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़ शहर मंडल में नई जिम्मेदारियां, सौमित्र सोनी अध्यक्ष और विनय बंसल-अमित बॉस महामंत्री नियुक्त।

राजनांदगांव- भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जन सरोकारों से जोड़ने की दिशा में डोंगरगढ़ शहर मंडल में नई नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने डोंगरगढ़ शहर मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की नियुक्ति की है।

जारी नियुक्ति के अनुसार सौमित्र सोनी को डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष तथा विनय बंसल एवं अमित बोस को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने इन नियुक्तियों के माध्यम से मंडल स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को और गति देने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से पार्टी ने डोंगरगढ़ शहर मंडल में अध्यक्ष एवं अन्य पदों को लेकर लंबे समय से चली आ रही अटकलों को विराम देते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

विमल अग्रवाल

संपादक- डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!