जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव- पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने महिला से छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी धनेन्द्र बागसवार (19), निवासी बेलगांव, थाना डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को पीड़िता अपने बच्चे के साथ आरोपी के घर सामान लेने गई थी। इस दौरान घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर 25 सितंबर को चौकी तुमड़ीबोड़ में BNS की धारा 74, 75, 127(2) एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
घटना के बाद फरार आरोपी को तुमड़ीबोड़ पुलिस ने पतासाजी करते हुए मुखबिर की सूचना पर 27 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे सहित पुलिस स्टाफ का योगदान रहा।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़






