जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव-जिले में रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण के लिए 15 अक्टूबर 2026 से रेत घाटों का संचालन शुरू किया जाएगा। जिले में शुरू की गई चार नई रेत खदानों से वैधानिक रूप से रेत खनन भी प्रारंभ होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रेत की उपलब्धता बढ़ने के साथ निर्माण कार्यों के लिए रेत आसानी से मिल सकेगी। दूसरे जिलों से रेत मंगाने का परिवहन खर्च कम होने तथा उचित दर पर रेत उपलब्ध होने की उम्मीद है। रेत घाटों के संचालन से अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन की गतिविधियों पर भी प्रभावी रोक लगाने में सहायता मिलेगी। प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़
Post Views: 169







