राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को, 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ के रोजगार इच्छुक बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित होगा।

मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 8,720 पदों पर चयन की प्रक्रिया की जाएगी। रोजगार मेले के माध्यम से नियोजकों और रोजगार इच्छुक युवाओं को एक ही मंच पर लाकर स्थल पर ही साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाएगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी “erojgar.cg.gov.in पोर्टल” https://erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।

मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के मंत्री गुरू खुशवंत साहेब मौजूद रहेंगे। रोजगार मेले से संबंधित जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट एवं छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव अथवा दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क किया जा सकता है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!