जुआ खेल रहे जुआडियों पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

03 जुआडी जुआ खेलते रंग हाथ पकडे गये, जुआड़ियों से नगदी रकम 1740/- रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त।

जुआरियों के विरूध्द छ.ग. राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 व 13जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही

आरोपीगण
01- राजेश्वर वर्मा पिता सम्पत वर्मा निवासी गाजमर्रा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगाँव
02 – बलराम बिलिया पिता शिवप्रसाद बिलिया निवासी अटल आवास डोंगरगढ जिला राजनांदगांव
03- छबिलाल सिन्हा पिता नवलूराम सिन्हा निवासी करवारी थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव

डोंगरगढ पुलिस को रेल्वे चौक में चल रहें जुआ फड पर रेड कार्यवाही कर 03 जुआडियों पर कार्यवाही करने में सफलता हासिल हुई है। थाना डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ जुआड़ी ताश के पत्तों पर रूपये पैसों का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी
डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम तैयार कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। उक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान 03 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकडे
गये जिनके फड़ एवं पास से कुल 1740/रू नगद एवं ताश के पत्ते बरामद किया गया। जिन्हें पूछताछ करने पर अपना –अपना नाम राजेश्वर वर्मा पिता सम्पत वर्मा, बलराम बिलिया पिता शिवप्रसाद बिलिया, छबिलाल सिन्हा पिता नवलूराम सिन्हा बताये व आरोपियों के द्वारा रूपये पैसों का दाँव लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया गया है। उक्त 03 आरोपियों के विरूध्द छ.ग. राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 व 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 अजीत टोप्पो, महादेव साहू, आर, लक्ष्मी मंडावी, रोहित सिंह, प्रयांस सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!