मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं विशाल हेलमेट रैली का आयोजन डोंगरगांव में, कलेक्टर डोमन सिंह भी विशाल हेलमेट रैली में हुए सम्मिलित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप एवं हमर परिवार हेलमेट परिवार अंतर्गत जिला स्तरीय विशाल मोटर साइकिल रैली का डोंगरगांव में किया गया आयोजन
– रिमझिम बारिश के बावजूद रोमांचक हेलमेट रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उमंग एवं उत्साहपूर्वक लिया भाग
– कलेक्टर ने हेलमेट पहनकर बाईक रैली में लिया भाग तथा सभी को हेलमेट पहनने तथा मतदान करने के लिए किया प्रोत्साहित
– गेड़ी दौड़ में युवाओं ने गेड़ी पहनकर सधे तरीके से सरपट लगाई दौड़
– स्लो बाईक रेस में धीरे-धीरे गाड़ी चलाने की लगी होड़
– सभी ने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली एवं सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट पहनने तथा संतुलित वेग से वाहन चलाने का लिया संकल्प
राजनांदगांव 02 अगस्त 2023। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप एवं हमर परिवार हेलमेट परिवार अंतर्गत जिला स्तरीय विशाल मोटर साइकिल रैली का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप एवं हमर परिवार हेलमेट परिवार अंतर्गत विशाल मोटर साइकिल रैली में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने हेलमेट पहनकर बाईक रैली में भाग लिया तथा सभी को हेलमेट पहनने तथा मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। रिमझिम बारिश के बावजूद रोमांचक हेलमेट रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उमंग एवं उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली एवं सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट पहनने तथा संतुलित वेग से वाहन चलाने का संकल्प लिया। युवाओं ने गेड़ी दौड़ में युवाओं ने गेड़ी पहनकर सधे तरीके से सरपट दौड़ लगाई। वहीं स्लो बाईक रेस में धीरे-धीरे गाड़ी चलाने की होड़ लगी। महिलाओं ने स्लो बाईक रैली में खुशी एवं उमंग के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने स्वीप का प्रतीक चिन्ह बनाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी गई। आयोजित कार्यक्रम में नए मतदाताओं का सम्मान किया गया। आयोजन स्थल पर ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। हेलमेट लगाएं सुरक्षा अपनाएं, जागरूक मतदाता मजबूत लोकतंत्र की नींव है, मतदान आपका अधिकार नहीं कर्तव्य भी है मतदान अवश्य करें, आपका वोट आपकी ताकत, प्रजातंत्र ने माना है भारत के मतदाता है के नारों के साथ हेलमेट पहनने तथा मतदान का संदेश दिया गया। गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में हरीश सिन्हा विजेता रहे। वहीं गुमान वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्लो बाईक रेस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में शबाना रहीम प्रथम एवं पूजा दीक्षित ने द्वितीय, पुरूष वर्ग में पीयूष कुमार प्रथम एवं प्रवीण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। साथ ही नये मतदाता लीलिमा देवांगन, ज्योति साहू एवं लीलम का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम श्री अश्वन कुमार पुसाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह, उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डे, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह, डीपीएम श्री सतीश ब्यौहारे, जनपद सीईओ श्री नवीन कुमार, टीआई श्री भरत बरेट सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

5
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!