जय राम????जय जोहार साथियों
????धर्मनगरी डोंगरगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रत्येक सावन सोमवार को काँवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
अधिक मास(पुरूषोत्तम महीना) होने से इस वर्ष 8 सावन सोमवार में 8 काँवड़ यात्रा निकाली गई-
1 भूली बाई शिव मंदिर ( नया बसस्टेंड)
2 ठेठवार पारा शिव मंदिर
3 कालका पारा शिव मंदिर
4 स्लीपर फैक्ट्री शिव मंदिर
5 12 ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर (महावीर पारा)
6 श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर (शिशु मंदिर डोंगरगढ़)
7 श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर(थाना चौंक)
8 श्री महावीर मंदिर शिव मंदिर
28/08/2023 दिन सोमवार को नगर के काँवड़िये बोल बम समिति के तत्वावधान में विशेष गाड़ियों से प्रस्थान होकर मुड़पार नदी हनुमान मंदिर जाएँगे वहाँ से काँवड़ यात्रा प्रारंभ होगी एवं पैदल मार्ग से नगर भ्रमण करते हुए डीजे की धुन में महावीर मंदिर पहुँचेगी।
आयोजन समिति के विजय अग्रवाल ने उक्त कार्यक्रम की जानकारी दी।
????वहीं दूसरी ओर प्रत्येक मंगलवार सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं सामाजिक समरसता के उत्कृष्ट मूल्यों के साथ धर्मजागरण के कार्यों में अग्रणी सनातन जागृति सेवा संस्थान के द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतिम सावन सोमवार के महावीर मंदिर प्रांगण से प्रातः 5बजे शिवधुन व रामधुन के साथ संगीतमय प्रभातफेरी निकाली जाएगी उक्ताशय की जानकारी देते हुए संस्था के वरिष्ठ सदस्य बालमुकुन्द तराने ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।
विमल अग्रवाल✍
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़






