डोंगरगढ़-प्रभातफेरी प्रथम दिन में ही राममय हुई धर्मनगरी। 23 जनवरी को निकलेगी रामलला के मंदिर की झाँकी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????रामोत्सव में राममय हुई धर्मनगरी डोंगरगढ़ 20/01/2024

????अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी के भव्य मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत वर्ष का हर शहर हर गाँव हर जीव राममय प्रतित हो रहा है मानों श्रीराम वनवास की अवधि पूरी करके पुनः अयोध्या लौट रहे हैं। पूरे देश में दिपोत्सव सा माहौल है कहीं शोभायात्रा कहीं रामलीला कहीं अखंड रामायण तो कहीं प्रभातफेरी निकाली जा रही है। दुनिया की सबसे प्राचीन सनातन संस्कृति के साथ ही सारी सृष्टि इस रामोत्सव का साक्षी बनने लिए पलकें बिछाए तैयार है कि कब श्रीराम आएँगे।

????धर्मनगरी डोंगरगढ़ की अग्रणी सेवा भावी संस्था सनातन जागृति सेवा संस्थान के द्वारा भी प्रभु श्रीराम के स्वागत में तीन दिवसीय संगीतमय रामधुनी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका आज 20/जनवरी/2024 प्रथम दिन में ही भारी संख्या में युवावर्ग, मातृशक्ति ने भाग लिया।

????उक्ताशय की जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष चाँद महानंद एवं मीडिया प्रभारी राजवीर कोचे ने बताया कि आगामी 21 व 22 जनवरी को भी प्रभातफेरी प्रातः 5.45 बजे महावीर मंदिर प्रांगण से नगर भ्रमण के लिए निकलेगी एवं 23 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर की भव्य झाँकी धूमधाम से निकाली जाएगी।

????झाँकी 23 जनवरी को दोपहर 3बजे पिपलेश्वर महादेव मंदिर थाना चौंक डोंगरगढ़ से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए जयस्तंभ चौंक स्थित श्री शिव सियाराम मंदिर में संपन्न होगी जहाँ रामलला की आरती के पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा। संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं मार्गदर्शक बालमुकुन्द तराने, लाखन सिंह कुशवाहा, संजय जंघेल, दुर्गेश सिन्हा ने रामलला के स्वागत हेतु नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।

आकर चारि लाख चौरासी, जाति जीव जल थल नभ वासी।

सीय राममय सब जग जानी, करउँ प्रनाम जोरि जुग पानी।।

विमल अग्रवाल संपादक✍

डी.जी.न्यूज़????डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!