जय राम????जय जोहार साथियों
????ग्राम अर्जुनी में हुई करीबन 2,50,000 रुपये चोरी का हुआ खुलासा।
????सोने का नेकलेस एवं इयरिंग – 03 तोला, एक नग सोने की लाकेट-1.5 तोला, सोने का मंगलसुत्र चैन -1.5 तोला एवं नगदी रकम 15,000/- रूपये चोरी करने वाला निकला पड़ोसी।

????थाना डोंगरगांव – दिनांक 30.01.2024 को प्रार्थिया श्रीमति यामिनी साहू पति गजेन्द्र कुमार साहू , उम्र- 36 साल स्थायी पता- बखत रेंगाकठेरा, थाना लालबाग, वर्तमान पता- प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र परिसर ग्राम अर्जुनी क्वाटर G-4 थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव, छ0ग0 द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि, दिनांक 29.01.2024 को रात्रि 08.15 को राजनांदगांव करूणा बोरकर स्टाफ नर्स के शादी मेें सम्मिलित होने सहपरिवार गये हुये थे रात्रि 11.45 बजे अपने क्वाटर क्रमांक G-4 मे वापस आये तो पाया कि दरवाजा का ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखेने पर आलमारी एवं लाकर टुटा मिला जिसमें नगदी रकम 20,000/- एवं सोने का नेकलेस, इयरिंग, लाकेट एवं सोने की मंगलसुत्र चैन किमत 2,30,000/- रूपये , कुल योग 2,50,000/-रूपये को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
????जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र के संदिग्धों से पुछताछ किये,पुछताछ में पता चला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पड़ोस में निवासरत आरोपी पुनित राम देवांगन पिता लेखुराम देवागंन द्वारा शादी में बाहर कब जायेंगे कितने बजे जायेंगे पुछताछ कर रहा था एवं प्रार्थिया यामिनी साहू के शादी में जाने का इंतजार कर रहा था जैसे ही प्रार्थिया 08.15 बजे शादी में गई उसके बाद आरोपी पुनित राम देवांगन द्वारा हथोड़ी एवं बिन्हा की मदद से ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर अलमारी को तोड़कर उसमें रखे जेवरात एवं नगदी रकम 20,000/- रूपये चोरी कर ले गया। आरोपी पुनित राम देवांगन द्वारा चोरी किये जेवरत एवं नगदी 15000₹ रूपये को आरोपी के निशानदेही पर बनिया भाठा आरोपी के खेत से एवं उनके घर से बरामद कर पुलिस के कब्जे में लिया गया एवं आरोपी पुनित राम देवांगन पिता लेखुराम देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम अर्जुनी, थाना डोंगरगांव को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
विमल अग्रवाल✍संपादक✍
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







