जय राम????जय जोहार साथियों
धर्मनगरी डोंगरगढ़-10/02/2024
????आज एक रिटायर्ड शिक्षक ने नगर विकास एवं जनकल्याण की भावना से मां बमलेश्वरी मंदिर की पहाड़ियों की दंडवत परिक्रमा की।

????डोंगरगढ़ थाना चौंक निवासी रिटायर्ड शिक्षक श्री गोवर्धन सिंह राजपूत जो टप्पा हाई स्कूल में लैक्चरर के पद से 2021 में रिटायर्ड हुए।
????श्री राजपूत सर अपने नगर के विकास एवं मानव कल्याण की भावना से ओत प्रोत गुप्त नवरात्रि में नौ दिन के व्रत का संकल्प लेकर मां बमलेश्वरी मंदिर पहाड़ियों के चारों ओर दंडवत प्रणाम करते हुए परिक्रमा पूरी की। परिक्रमा के दौरान उन्होंने मौन व्रत धारण किया एवं आगामी नौ दिनों तक उनका ये व्रत चलता रहेगा। इस सम्पूर्ण परिक्रमा के दौरान उनके साथ मां बमलेश्वरी मंदिर की ओर से दो सहयोगी एवं सनातन जागृति सेवा संस्थान के श्री बालमुकुंद तराने एवं कमल साहू भी उपस्थित रहे।
सनातन जागृति सेवा संस्थान के श्री बालमुकुंद तराने ने मीडिया को उक्त जानकारी देते हुए श्री राजपूत सर को इस पुनित कार्य एवं नगर कल्याण की भावना से किए गए परिक्रमा के लिए बधाई एवं साधुवाद दिया।
विमल अग्रवाल✍संपादक✍
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







