बागनदी-कोठीटोला में नए पुलिस बेस कैंप का शुभारंभ। अब ग्रामीण होंगे नक्सलियों से भयमुक्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों
राजनांदगाँव 15.02.2024

????थाना बागनदी क्षेत्र के ग्राम कोठीटोला में नया पुलिस बेस कैंप का शुभारंभ।

????️माओवादियों के ऊपर की जायेगी प्रभावी कार्यवाही।

????कैम्प खुलने से आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को सुविधा के साथ ही पुलिस प्रशासन का मिलेगा सहयोग।

????क्षेत्र के आम जनता के जीवन में शांति एवं नक्सलियों से भयमुक्त माहौल स्थापित करना पुलिस का अहम उद्देश्य।

????जिला राजनांदगांव के थाना बागनदी अन्तर्गत ग्राम कोठीटोला घोर नक्सल प्रभावित ग्राम है, जहाँ माओवादियों के आवागमन एवं उनके गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु दिनांक 14.02.2024 को नया पुलिस बेस कैंप का शुभारंभ किया गया। ग्राम कोठीटोला में कैम्प स्थापित किये जाने से क्षेत्र के जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढेगा एवं माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण करने में सफलता मिलेगी। साथ ही साथ माओवादियों के डी.के.एस.जेड़.सी. से एम.एम.सी. जोन में आने जाने वाले नक्सलियों के मुख्य मार्ग को बाधित करने में सफलता मिलेगी तथा सीमावर्ती अन्तर्राज्यीय घोर नक्सल प्रभावित जिला गोंदिया(महा0) के साथ मिलकर क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया जायेगा, जिससे माओवादियों के डर व भय को आम जनता के मन से कम करने में भी सफलता मिलेगी। उक्त कैम्प खुलने से आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को सुविधा के साथ ही पुलिस प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा साथ ही आम जनता के जीवन में शांति और भयमुक्त माहौल देने के लिए राजनांदगांव पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा।
????ज्ञात हो कि ग्राम कोठीटोला से मात्र 03 किमी0 की दूरी पर स्थित ग्राम शेलपार के काली पहाड़ी में दिनांक 03.08.2019 को पुलिस एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें माओवादियों के 07 हार्ड कोर नक्सली मारे गये थे।
????कैंप के शुभारंभ के अवसर पर मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, दिनेश कुमार सेनानी सेक्टर मुख्यालय राजनांदगांव, सिद्धार्थ कुमार सेनानी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी छुरिया, मनोज बहुगुणा द्वितीय कमान अधिकारी आईटीबीपी सेक्टर मुख्यालय राजनांदगांव, डॉ0 अभिरथ पाण्डेय सिनियर मेडिकल आफिसर 38वीं वाहिनी आईटीबीपी छुरिया, राम कुमार मौर्य सहायक सेनानी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी बागनदी, अजीत ओगरे उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) राजनांदगाँव एवं अरविन्द साहू रक्षित निरीक्षक रक्षित केन्द्र राजनांदगांव उपस्थित थे।

विमल अग्रवाल संपादक✍

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!