डोंगरगढ़-“मुढ़पार जामरी मार्ग” में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क दे रही मौत को निमंत्रण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????घटिया निर्माण की भेंट चढ़ी “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क”।

????डॊंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत मुड़पार से जामरी मार्ग के पुलिया में बड़ा गड्ढा दे रहा मौत को निमंत्रण।

????प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डोंगरगढ़ विकासखंड के मुढ़़पार से जामरी जाने वाली सड़क का निर्माण लगभग 38 लाख रुपए की लागत से दास प्रोसेसर्स राजनांदगांव द्वारा किया गया।
???? उक्त मार्ग में पड़ने वाला पुलिया ही सड़क निर्माण की गुणवत्ता को दर्शाने के लिए काफी है। घटिया निर्माण के चलते पुलिया में काफी बड़ा गड्ढा हो गया है जिसमें ग्रामीणों द्वारा संकेतात्मक रूप से झाड़ कांटा इत्यादि डाला गया है जिससे कोई राहगीर गड्ढे में ना गिरे। फिर भी आए दिन राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
????उक्त सड़क के संधारण एवं रखरखाव की 5 वर्ष की अवधि अभी पूर्ण नहीं हुई लेकिन शासन प्रशासन के उदासीन रवैयै के कारण ऐसे ठेकेदार भी लीपापोती करके अपना पैसा लेकर छूमंतर हो जाते हैं।
विमल अग्रवाल✍️संपादक
डीजी न्यूज डोंगरगढ़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!