राजनांदगाँव-जिले को राष्ट्रीय जुजित्सु में सर्वाधिक 15 पदक मिले।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????राष्ट्रीय जुजित्सु में राजनांदगाँव जिले ने जीते सर्वाधिक पदक-विवेक मोनू भंडारी

????लखनऊ उत्तर प्रदेश में पांच दिवसीय राष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 28 राज्यों से लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया छत्तीसगढ़ टीम के कोच तेजस राहुल टीम मैनेजर बाबूराव जनबंधु एवं छत्तीसगढ़ टीम के प्रमुख कोच राणा अजय सिंह के मार्गदर्शन में राजनांदगाॅंव जिले को दो स्वर्ण, पांच रजत एवं आठ कांस्य पदक प्राप्त हुए। पदक जीत कर आए सभी खिलाड़ियों का डोंगरगढ़ रेल्वे स्टेशन में माला पहनाकर मिठाई खिलाकर कर स्वागत किया गया।खेल संघ के जिलाध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनांदगाॅंव जिला से आरवी रामटेके ने 8 वर्ष से कम आयु वर्ग में 22 किलोग्राम फाइटिंग में कांस्य पदक एवं नेवाजा में रजत पदक प्राप्त किया 12 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका में दिव्या निषाद 32 किलो वर्ग में फाइटिंग में कांस्य पदक एवं नेवाजा में कांस्य पदक कुमारी अनुष्का चंदेल 36 किलोग्राम में नेवाज़ा में स्वर्णपदक फाइटिंग में रजत पदक 12 वर्ष से कम बालक वर्ग में राणा विक्रम सिंह 30 किलोग्राम में कांस्य पदक सुयश साहू 34 किलोग्राम में कांस्य पदक 14 वर्ष आयु वर्ग में 52 किलोग्राम में निकिता निषाद ने नेवाजा में रजत पदक 16 वर्ष आयु वर्ग बालक में वेदांश मोहने 40 किलोग्राम कांटेक्ट फाइटिंग में कांस्य पदक 18 वर्ष आयु वर्ग बालिका में राणा वसुंधरा सिंह 70 किलोग्राम नेवाजा में रजत पदक एवं फाइटिंग में कांस्य पदक 18 वर्ष आयु वर्ग बालक 55 किलोग्राम में राम निहाल वर्मा नेवाजा में कांस्य पदक देवेश साहू ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

????भंडारी ने खेल अलंकरण की पुनः शुरुआत किए जाने पर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया साथ ही उम्मीद जताई कि अब खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज व खिलाड़ियों को उचित सुविधाओं का अभाव समाप्त होगा साथ ही राजनांदगाॅंव सहित डोंगरगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में खिलाड़ियों के लिए सर्वसुविधायुक्त मैदान तैयार हो सकेंगे जिससे खेल जगत को जिले में नए कीर्तिमान गढ़ने व जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में मदद मिल सकेगी।

????भंडारी ने जिला एसोसिएशन की ओर से सभी खिलाड़ियों व परिवारजनों को बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही खिलाड़ियों की सुविधाओं को पूरा करने का प्रयास करने का वादा किया।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!