ठेलकाडीह–डोंगरगढ़ विधायक ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????आज विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ममतामई मिनी माता की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम ठेलकाडीह में पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

????हर्षिता स्वामी बघेल ने अपने उद्बोधन में ममतामई मिनीमाता की भूमिका बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी थी। अपने प्रखर नेतृत्व क्षमता की बदौलत राष्ट्रीय नेताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी। दलित शोषित समाज ही नहीं सभी वर्गों ने उनके नेतृत्व को मान्य किया था। उन्होंने संसद में अस्पृश्यता निवारण अधिनियम पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मिनीमाता समाज हितैषी कार्यों की वजह से लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंची।


????विधायक हर्षिता ने कहा कि मिनीमाता ने समाजसुधार सहित सभी वर्गों की उन्नति और बेहतरी के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने जनसेवा को ही जीवन का उद्देश्य मानकर कार्य किया। उन्होंने नारी उत्थान, किसान, मजदूर, छूआ-छूत निवारण कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा, निःशक्त व अनाथों के लिए आश्रम, महिला शिक्षा और जनहित के अनेक फैसलों और समाज हितैषी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मिनीमाता की राजनीतिक सक्रियता और समर्पण से पीड़ितों के अधिकार हेतु संसद में अनेक कानून बने।

????इस अवसर पर पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, पूर्व विधायक सरोजनी बंजारे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक–विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!