राजनांदगांव–आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दंपत्ति गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

थाना लालबाग जिला राजनांदगांव 26/09/2024

????आत्महत्या के लिये उकसाने वाले दंपत्ति को किया गया गिरफ्तार।

????प्रार्थी दिनांक 17.09.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया की उसका छोटा भाई शोभित कुमार ढीमर निवासी अटल आवास पेंड्री जो अपने घर के कमरे पर अकेले रहता था, फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है जिस पर थाना लालबाग में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था।

????थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में घटना स्थल का बारीकी से FSL टीम के सहयोग से निरीक्षण किया गया पड़ोसियों एवं गवाहों के बयान से पता चला कि दिनांक 13.09.2024 की शाम शोभित कुमार ढीमर पर उसके पड़ोसी मीनाक्षी सोनकर उर्फ मीनु और उसका पति ईश्वर सोनकर उसके ऊपर बुरी नियत से गलत ईशारा करता था का आरोप लगाकर गाली गलौच देते हुए मारपीट किए एवं जान से मारने की धमकी दिए मारपीट से मृतक के शरीर पर चोटें आई थी।

????उक्त घटना से दुखी एवं व्यथित होकर शोभित कुमार ढीमर ने दिनांक 15.09.2024 के रात्रि से दिनांक 17.09.2024 के मध्य अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। आरोपी ईश्वर सोनकर एवं उसकी पत्नी मीनाक्षी सोनकर उर्फ मीनु के विरूद्ध 108, 3(5) बी०एन०एस० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक–विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!