जय राम????जय जोहार साथियों
????डोंगरगढ़ ऑन द राइस मार्शल आर्ट अकादमी संस्था से तीन खिलाडिय़ों ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किया पदक हासिल।


????16वीं छत्तीसगढ़ स्टेट एलिट पुरुष एवं महिला वर्ग बॉक्सिंग चैंपियनशिप का यह आयोजन 2 से 4 दिसंबर तक जवाहर नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हाउसिंग बोर्ड सेक्टर भिलाई में आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश से 15-17 जिलों के बॉक्सर ने हिस्सा लिया और अपना दमखम दिखाया वहीं डोंगरगढ़ ऑन द राइस मार्शल आर्ट संस्था से दीपा चंद्रवंशी पिता खिलावन राम चंद्रवंशी ने रजत पदक, गौरव राव पिता नारायण राव कांस्य पदक, दुष्यंत पंडरे पिता हेर सिंह पंडरे संस्था के कोच मुकेश साहू ने बताया कि बॉक्सिंग या मुक्केबाज़ी एक ऐसा खेल है जिसमें दो लोग समान वज़न के एक-दूसरे पर दस्ताने पहनकर मुक्के मारते हैं यह एक युद्ध खेल है और मार्शल आर्ट है।
????इस खेल के मैदान को रिंग कहते हैं जिसमें प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए किक, टेक-डाउन या घुटनों, कोहनी या पिंडलियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। बॉक्सिंग मैच को राउंड में बांटा जाता है एक राउंड की अवधि तीन मिनट की होती है। इस खेल को जीतने के लिए साहस और कौशल की ज़रूरत होती है। मुक्केबाज़ी में मुक्केबाज़ अपने प्रतिद्वंद्वी को नॉकआउट करके जीत सकता है या फिर ज़्यादा अंक हासिल करके भी जीत सकता है। जज द्वारा हर राउंड के बाद अलग-अलग स्कोर दिया जाता है। बॉक्सिंग में मुक्केबाज़ों को सुरक्षा के लिए दस्ताने, हैंड रैप्स, और माउथगार्ड पहनना होता है।
????डोंगरगढ़ की संस्था द्वारा विगत दो सालों से स्कूल कॉलेज ओपन नेशनल के लिए बच्चों को तैयार कर रहे हैं। पिछले वर्ष में 2 बॉक्सर ईस्ट जोन विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किए और इस वर्ष दीपा चंद्रवंशी पिता खिलावन राम चंद्रवंशी ने ऑल इंडिया बॉक्सिंग में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। कोच मुकेश साहू ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग संस्था के सचिव चूड़ामणि ठाकुर ने बताया कि स्टेट चैमियनशिप में बच्चे स्वर्ण पदक जीतने के बाद नेशनल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित करेंगें और अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल








