राजनांदगांव– शासकीय आईटीआई में जॉब प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप कैंप 20 को।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों
????शासकीय आईटीआई में प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप कैम्प 20 दिसम्बर को

????राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2024। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 20 दिसम्बर 2024 को कैरियर-ट्री द्वारा सुजुकी मोटर गुजरात प्राईवेट लिमिटेड के लिए प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप कैम्प का आयोजन गया है। कैम्प में सभी शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से वर्ष 2018 से 2024 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, आटोमोबाईल, ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रानिक्स, वायरमैन और शीटमेटल के केवल पुरूष उम्मीदवार जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष हो, वे अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र 10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड के मूल प्रमाण-पत्र एवं तीन छायाप्रति सेट तथा पांच पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ सम्मिलित हो सकते हैं।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक–विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!