डोंगरगढ़–मंदिर ट्रस्ट के प्रयासों से फूट अंडरब्रिज निर्माण के लिए 4.5करोड़ रूपए स्वीकृत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????रेल्वे फुट अंडरब्रिज (सब-वे) स्वीकृत

????डोंगरगढ़–मां बम्लेश्वरी सेवादल व बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के प्रयासों से रेलवे प्रशासन द्वारा शहर की जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए नीचे बम्लेश्वरी मंदिर और मंदिर अस्पताल के आवागमन के लिए लगभग 4.50 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। ज्ञात हो शहर की जनता द्वारा नीचे बम्लेश्वरी मंदिर के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के पश्चात लंबे समय से मंदिर दर्शन हेतु जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए मंदिर को शहर से जोड़ने के लिए यह मांग की जा रही थी। फुट अंडरब्रिज (सब-वे) बनने से नीचे बम्लेश्वरी मंदिर और मंदिर अस्पताल जाने वाले नागरिक सुगमता से पहुंच सकेंगे। साथ ही नवरात्रि पर्व व प्रतिदिन दर्शनार्थियों का आवागमन एवं ज्योती विसर्जन का कार्य भी निर्विघ्न रूप से हो सकेगा। मां बम्लेश्वरी सेवादल और शहर के नागरिक गणों ने रेलवे प्रशासन द्वारा फुट अंडरब्रिज (सब-वे) की स्वीकृति देने के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पांडे एवं श्री बृजमोहन अग्रवाल के विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!